उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…
Weather Update: उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। पिछले दो दिन से ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर तीव्र बौछारें पड़ रही हैं। जगह-जगह मार्ग बाधित है , नदी नाले उफान पर है तो वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में अलर्ट जारी किया गया हैं। 10 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन होने के चलते राजमार्ग बाधित होने की संभावना जताई है तथा कहा है कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। बिजली चमकने को बेहद गंभीर मानते हुए इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
