उत्तराखंड
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले 72 घंटे बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, रहें सतर्क…
देहरादून: उत्तराखंड में सर्दी कहर ढाह रही है। इन दिनों बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी कड़ी में आज मौसम विभाग ने राज्य के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आपको बता दें कि बीते 48 घंटे से राज्य में बर्फबारी आफत बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सात फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 6 और 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव दिखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में कहीं-कहीं शीत दिवस रहने की संभावना है। इसे लेकर अगले दो-तीन दिन राज्य में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने सात फरवरी तक चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।
शहर में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश और मसूरी, धनोल्टी में बर्फबारी से तापमान बहुत नीचे चला गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सिर्फ 3 डिग्री का फासला रह गया। दून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। एक फरवरी से अब तक देहरादून में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन देहरादून में तापमान में कुछ सुधार आएगा, लेकिन मौसम खराब बना रहेगा। शुक्रवार को बारिश ने जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों में जलभराव की भी स्थिति बनी रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
