उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…
Weather Update: उत्तराखंड में जहां तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा था वहीं मौसम ने करवट ले ली। पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में भी दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसार जताए है। साथ ही तेज हवाओं और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 24 मार्च तक राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बरसात और बर्फबारी होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग ने नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, तथा उत्तरकाशी, जनपदों में 22 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा जान माल के नुकसान होने की संभावना जताई है।
वहीं 23 और 24 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में यह स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने और जानमाल की हानि होने की संभावना व्यक्त करते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की भी बात कही है। जबकि इस दौरान अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
