उत्तराखंड
Weather Update: टिहरी सहित इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, यहां गिर सकती है बिजली…
उत्तराखंड के कई जिलों में अभी तक बारिश बर्फबारी नहीं हुई है। प्रदेश के पूरे 11 जिले जनवरी में सूखे रहे हैं, किसान मायूस है तो वहीं पर्यटकों के चेहरे भी उतरे हुए है। ऐसे में राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की माने को प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। तो कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। आइए जानते है कहां कैसा रहने वाला है मौसम…
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने एक फरवरी तक मौसम पूर्वनुमान जारी किया है। जिसमें मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना जताई गई है। जबकि पर्वतीय जिलों में गर्जना के साथ बिजली गिरने के आसार बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, तथा नैनीताल जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की भी संभावना जताई है।
वहीं बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है। जबकि मौसम विभाग ने ऊधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में इन दोनों दिनो में शीत दिवस तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना व्यक्त की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel