उत्तराखंड
एक्शन: सरकार की छवि धूमिल करने वालों की खैर नहीं, आधारहीन तथ्य प्रसारित करने वालों को मिलेगा जवाब
देहरादून। सरकार की छवि धूमिल करने वाले ऐसे लोग जो बिना आधार के मनगढ़ंत मुद्दों को प्रसारित कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे अराजक तत्वों के लिए राज्य सरकार एक्शन मोड़ में हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ सरकार के कल्याणकारी फैसलों और योजनाओं की जानकारी दें। यदि कोई नकारात्मक प्रचार करता है तो उसे तथ्यों के साथ जवाब दें।
अमर उजाला समाचार पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन हाल में भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने अपेक्षा की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। इसके लिए हमें कंटेंट बेस एप्रोच पर कार्य करना होगा। यदि कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसका तथ्यात्मक जवाब दें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा।
यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा। जनता तक भी सही जानकारी पहुंचेगी।
सरकार ने पिछले सवा तीन साल में कई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता सही जानकारी जनता तक पहुंचा सकते हैं।
इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रसार को तेजी से बढ़ाना होगा। आपको बता दें राज्य सरकार पर बे वजह आधारहीन गंभीर आरोप लगाने वालों की तादात बढ़ गई है।
आलम यह है कि ऐसा होने से जनता के बीच गलत जानकारियां और जनता को गुमराह किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया 40 करोड़ की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण…
उत्तराखंड में सीएम धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे: पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल…
चाका क्वीली मे निशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, 165 लोगों की जांच
#DhamiKe3SaalBemisaal ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, X पर टॉप ट्रेंड बना
परेड ग्राउंड देहरादून में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित
