उत्तराखंड
वेस्टइंडीज ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखिए भारत की प्लेइंग इलेवन…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम जीत चुकी है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की होगी, यानी भारत के लिए यह मुकाबले करो या मरो वाला साबित होगा। भारत ने इस मुकाबले में टीम में बदलाव किया है।
वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम एक बदलाव के मैदान पर उतरी है। चोटिल जेसन होल्डर की जगह रोस्टन चेज यह मैच खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
















Subscribe Our channel