उत्तराखंड
आज से विधानसभा सत्र सुरु 15 को पेश होगा आम बजट।जानिए कोन से बिल होंगे पास?
उत्तराखंड विधानसभा का बजट आज यानी सोमवार से सुरु हो रहा है ।कल रविवार को कार्यमंत्रणा समिति ने 11 से 15 तारिक तक के कार्यक्रमो पर मुहर लगा दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 14 तरीका उत्तराखंड (रुद्रपुर) की यात्रा को ध्यान में रखते हुए आम बजट 14 की बजाय अब 15 फरवरी को सदन के पटल पे रखा जाएगा। आज सोमवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्या सदन में राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपना अभिभाषण करेगी।15 फरवरी को इस वित्तीय वर्ष का बजट सदन में पेश किया जाएगा। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह मौजूद थे।
संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत के अनुसार, सदन के पटल पर पांच विधेयक रखे जाएंगे। ये विधेयक हैं, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग धारा-3(ख) संशोधित विधेयक 2019, हिमालयीय विश्वविद्यालय विधेयक 2019, आर्थिक रूप से पिछडे़ वर्गों के लिए 10 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक 2019, सोसायटी रजिस्टीकरण (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक 2019 और भारतीय भागीदारी (उत्तराखंड संशोधन)विधेयक 2019।
आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो को 10% नोकरी में आरक्षण का विधेयक भी इसी बजट सत्र में लाया जाएगा ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
















Subscribe Our channel