उत्तराखंड
Uttarakhand News: जंगल में आग के चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान हुई मौत…
उत्तराखंड में जंगलों की आग ने अब विकराल रूप धारण कर दिया है। इसी आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने से डाक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। जहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परखुंडे (घास के ढेर) को बचाने के चलते महिला आग की चपेट में आ गई।
पौड़ी जिला मुख्यालय के जंगलों में बीते दिनों से धधक रही आग अब घरों तक पहुंचने लगी है। बीते शनिवार को पौड़ी तहसील क्षेत्र के बनगढ़स्यूं-2 के थापली गांव के जंगलों में लगी आग खेतों तक पहुंच गई।
राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को थापली गांव के जंगल में आग लगी थी। इसी बीच आग तेजी से खेतों की ओर होते हुए घर के समीप परखुंडे तक पहुंच गई। आग को परखुंडे की ओर आते देख सावित्री देवी (65) घास को उतारने लगी। तभी तेज हवा चली और घास ने आग पकड़ ली।
पति कृपाल सिंह व अन्य परिजनों से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला काफी झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। बता दें कि देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक, दैवीय आपदा के चलते मौत होने पर महिला के परिजनों को आपदा मद से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
