उत्तराखंड
BREAKING: टिहरी में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता 19 साल के युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी…
टिहरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी के व्यासी मार्ग पर खाई में शव मिला है। बताया जा रहा है ये शव कोतवाली क्षेत्र लक्सर से लापता युवक का है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में दो युवक उसका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर दी है।
युवक की पहचान विशाल उम्र 19 लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले वह रात को गाड़ी लेकर घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला। सीसीटीवी खुटेज में युवक दो लोग युवक का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की हत्या के एंगल से भी छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel