टिहरी गढ़वाल
मित्र पुलिस: देवदूत बनी टिहरी पुलिस एक व्यक्ति की बचाई जान, व्यक्ति ने आभार किया व्यक्त…
टिहरी गढ़वाल: आज मित्र पुलिस का स्लोगन साक्षात होते दिखाया है जिससे पुलिस की तत्परता को सलूट करने का सभी का मन दिल करता है क्योंकि पुलिस तत्परता आज सुबह देखी गई जो काबिले तारीफ है जिस कारण एक व्यक्ति की जान बची है। आपको बता दें कि आज सुबह प्रभारी निरीक्षक को एक गाडी ढुंडप्रयाग बैंड कीर्तिनगर के निकट कैलाश होटल के पास नीचे खाई में गिरने सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कीर्तिनगर पुलिस हरकत में आयी और आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना स्थल पर जाकर देखा तो वाहन संख्या UK12TA1231 स्कॉर्पियो सफेद रंग, ढूंढप्रयाग बेंड पर सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में गिरी थी।
पुलिस द्वारा तेजी से रेस्कयू कर गाडी के चालक आलोक कुमार धस्माना निवासी ग्राम पोखरी थाना थैलीसैन पौड़ी गढ़वाल को तत्काल खाई से बाहर निकाला गया और पुलिस कर्मचारियों की मदद से उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भिजवाया गया। दुर्घटना का कारण चालक द्वारा दिल्ली से पौडी जाने के दौरान नींद की झपकी आना बताया गया है, चालक की हालत वर्तमान में स्थिर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि देश राज्य के सजग प्रहरी हमारे उत्तराखंड की पुलिस की तत्परता से कार में मौजूद व्यक्ति की जान बच गई। कार में मौजूद व्यक्ति ने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद कह आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

