टिहरी गढ़वाल
हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत दो घायल….
टिहरी: उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतियारा बड़ेडा लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में दंपती का पोता और कार चालक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में ले जाया गया। जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि बच्चे को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक कार पौड़ीखाल क्षेत्र के छड़ियार-कांडी-बडेडा लिंक मार्ग पर चंद्रबदनी मार्ग से 3 किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चीमा गांव निवासी 70 वर्षीय मदन सिंह भंडारी व उनकी पत्नी 65 वर्षीय विम्मी देवी उर्फ प्रेमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे भगवती प्रसाद रतूड़ी (38) निवासी काशीगांव और बुजुर्ग दंपति का पोता आदित्य (8) घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हिंडोलाखाल पुलिस व ग्रामीणों ने खाई में उतर कर घायल व मृतकों को निकाला। बताया गया कि रविवार दोपहर में बुजुर्ग दंपती श्रीकोट गांव में अपनी रिश्तेदार से मिलने गए हुए थे, वापसी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

