टिहरी गढ़वाल
बड़ी खबर: एसएसपी तृप्ति भट्ट की ट्रू नेट मशीन में रिपोर्ट पॉजिटिव, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुई थीं शामिल…
टिहरी गढ़वाल: अभी अभी टिहरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट की ट्रू नेट मशीन में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आई जिलाधिकारी आइसोलेशन में चली गई हैं। जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने बताया कि एसएसपी तृप्ति भट्ट का आरटीपीसीआर सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन आज ट्रू नेट मशीन में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में ज्यादा लोग नही आए हैं। जानकारी मिली है कि एसएसपी बीते दिन घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह के गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक धन सिंह नेगी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण आदि भी मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग एसएसपी के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हैै।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

