उत्तराखंड
गूंज उठी बद्रीपुर नवादा की सड़कें।माजरी चौक पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न । जमकर आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई
UT-जम्मू-कश्मीर पर केन्द्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड में भी उत्साह का महौल है। फैसले की जानकारी मिलते ही रायपुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में रायपुर से लेकर नवादा-बद्रीपुर तक हर प्रमुख सड़क पर तिरंगा लहराता रहा। कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए, देर शाम तक भाजपा समर्थकों-कार्यकर्ताओं ने सड़को पर खूब जश्न मनाया और आतिशबाजी के बीच भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शान्ति कोठारी मण्डलमंत्री नेतृत्व में की गयी,साथ में राजेश शर्मा ने कहा कि आज देश पूर्ण रूप से आजाद हुआ है उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता-राजेश शर्मा, शान्ति कोठारी,सरला थापा,मोन्टी बालिया,पारस राणा,गजेन्द्र,संजीव पाल,बद्री सिंह,हरेन्द्र,अमर सिंह,राजेश्वरी,हेमा,विशाल आदि शामिल थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel