देहरादून
उत्तराखंड: जल्द शुरु होगा आरटीओ दफ्तर में कामकाज, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहतभरी खबर…

देहरादून: कोरोना महामारी के चलते आरटीओ दफ्तर में कामकाज पूरी तरह से बंद चल रहा था। अब उन लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले कई महीनों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल भी भी कोरोना लॉकडाउन के चलते लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का काम पांच महीने तक बंद रहा था। बाद में अनलॉक-2 के तहत 20 जुलाई से परमानेंट लाइसेंस बनाने का काम तो शुरू हुआ, लेकिन संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लर्निंग लाइसेंस का काम बंद ही रहा। फिर 14 अगस्त से सीमित संख्या में लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट शुरू किए गए थे। किसी तरह काम रफ्तार पकड़ ही रहा था कि इस साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपाने लगी। जिसके बाद 22 अप्रैल से लाइसेंस बनाने का काम फिर ठप पड़ गया।
👉
अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि इस बुधवार से आरटीओ दफ्तर में कामकाज शुरू हो सकता है। दफ्तर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, टैक्स और वाहन ट्रांसफर आदि के लंबित कामों को निपटाने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा परिवहन विभाग लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट फिर से शुरू करने की तैयारी भी कर रहा है। आपको बता दें कि 27 अप्रैल से आरटीओ दफ्तर में लोगों की एंट्री पर पाबंदी लगी थी। ऐसे में लाइसेंस के तकरीबन 10 हजार आवेदन समेत दूसरे कामों के करीब 25 हजार आवेदन लंबित हैं। लंबित काम निपटाने के लिए अगले हफ्ते से आरटीओ में फिर से काम शुरू करने की योजना है।
👉
आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई पहले ही बता चुके हैं कि इस बारे में प्लान तैयार हो रहा है। 27 अप्रैल से आरटीओ में कामकाज बंद था, लेकिन पिछले हफ्ते से नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन और अस्थायी परमिट के काम शुरू किए गए हैं। दफ्तर बंद होने की वजह से लाइसेंस का बैकलॉग काफी बढ़ गया है। लाइसेंस टेस्ट दोबारा शुरू करने की मांग बढ़ रही है। माना जा रहा है कि आरटीओ में बुधवार से लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस के टेस्ट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन और परमिट का काम दोबारा शुरू किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


