टिहरी गढ़वाल
दुःखद: बूढाकेदार बस हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा, AIIMS में चल रहा था उपचार…
टिहरी गढ़वाल: फकोट के पास बस-ट्रक की भिड़ंत में बस सवार घायल महिला की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। आपको बता दें बीते शुक्रवार की दोपहर नरेंद्रनगर तहसील के फकोट और ताछला के बीच एक बस और ट्रक की आपसी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
जिसमें बस सवार एक महिला घायल हो गई थी। गनीमत यह रही की बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। जबकि उपचाराधीन घायल महिला की मौत हो गई है। थाना नरेंद्रनगर प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि, दुर्घटना में घायल महिला बृजेश्वरी व्यास उम्र 35 वर्ष पत्नी हरीश प्रसाद व्यास की एम्स अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है। बृजेश्वरी देवी ऋषिकेश से अपने माइके घेरका गांव पट्टी आरगढ तहसील बालगंगा जा रही थी।
यह भी पढ़े- जिम्मेदारी: जनता की समस्याओं से रूबरू हुए सीएम, मौके पर ही निकाला समस्याओं का हल…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




