उत्तरकाशी
दहशत: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घरों से बाहर निकले लोग…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग दहशत में है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में देर रात कई गांवों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर भागे। एक महीने के भीतर ही दूसरी बार भूंकप का झटका आने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि भूकंप की तिव्रता कम होने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लगातार आ रहे हल्के झटके बड़े खतरे का संकेत हो सकते है।
बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड जोन फोर में आता है। उत्तरकाशी बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यहां पूर्व में बड़े भूकंप आ चुके हैं और बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो चुका है। इस बार भी भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी ज़िले में होना बताया गया है। उत्तरकाशी में शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि ये झटके तेज़ नहीं थे, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। ये झटके भटवाड़ी तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों और डुंडा तहसील के कई गांवों में महसूस किए गए है।भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग बॉर्डर पर जंगलों में बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और भूमि के नीचे कई प्रकार की प्लेट होती है। ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, मगर कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती हैं, जिसके कारण भूकंप आता है। कई बार इससे अधिक कंपन हो जाता है तथा इसकी गति बढ़ जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




