उधम सिंह नगर
Crime: गंदे काम-धन्दा था जोरो पर, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ, जानिए कहां…
उधमसिंहनगर: देवभूमि में जहां लोग आध्यत्म की तलाश में आते थे वहीं अब यहां सेक्स रैकेट जैसे काले धंधे फल फूल रहे है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने देवभूमि में एक कार में चल रहे सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। मौके से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को कार में गलत हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने किच्छा बाईपास के पास सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर ने मैदान में खड़ी कार में जिस्म फरोशी जैसे घिनौने कारोबार की जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से एक व्यक्ति और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 3700 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को सप्लाई करने का काम लंबे समय से कर रहा था। वह बरेली से आवाजाही करता था। इसके लिए वह पहले ग्राहको को युवतियों और महिलाओं की अश्लील फोटो भेजता था। इसके बाद एक हजार से 1500 रुपये प्रति रात के लिए युवतियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता था। आरोपी ने स्वीकारा कि वह शाम के समय एकांत में कार खड़ी कर ग्राहकों के फोन का इंतजार करता था। फोन आने और सौदा तय होने पर दस से 15 मिनट में ग्राहकों के पास महिलाओं को पहुंचा दिया जाता था।
आरोपियों की पहचान भगवान दास उर्फ अर्जुन निवासी रेहपुरा गनीमत बहेड़ी बरेली, भारती पत्नी गंगाराम निवासी दिनकरी थाना कैमरी जिला रामपुर और हाल निवासी सिडकुल ढाल ट्रांजिट कैंप और पूजा यादव पत्नी छोटे यादव निवासी ग्राम सनसड़ा थाना मोहली सीतापुर जिला बाराबंकी और हाल निवासी पक्काखेड़ा रुद्रपुर के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं ने अपनी इच्छा से अनैतिक देह व्यापार करने की बात कही। आरोपी की कार को भी दस्तावेज नहीं मिलने पर सीज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

