उधम सिंह नगर
अपराध: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ, यहां अब दो किशोरियों का हुआ अपहरण…
रुद्रपुर: उत्तराखंड में महिला अपराधों की संख्या दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। शासन और सरकार के महिला सुरक्षा के तमाम दावें खोखले साबित हो रही है। उधमसिंह नगर अपराध के लिए सबसे आगे गिना जाता है। यहां से एक और बड़ी खबर आ रही है। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी दो किशोरियों को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया। पुलिस ने हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनो किशोरियां भी बरामद कर ली गई है।
आपको बता दें कि ट्रांजिट कैंप निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षिय बहन और उसकी सहेली को मनोज नाम का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने दो किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किशोरियों की तालाश शुरू कर दी। काफी छानबीन के बाद किशोरियों की लोकेशन जम्मू में मिली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों को जम्मू से बरामद कर लिया, साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर दोनों किशोरियों को भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने बताया है कि आरोपी की पहचान ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप निवासी मनोज उर्फ बाबी पुत्र दीपक ठाकु के रूप में हुई है। दोनों किशोरियों को उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरियों के बयानों के आधार पर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। इसके साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

