उत्तराखंड
BIG BREAKING: प्रदेश में कोरोना कर्फ़्यू फिर जारी, सिर्फ नाम का कर्फ़्यू, सबकुछ तो खुला…
देहरादून। प्रदेश सरकार ने तीन अगस्त तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ा दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्फ़्यू में कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। साथ ही सैलून-स्पा को खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।
अब सरकारी कार्यालय भी पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। कर्फ़्यू के शेष प्रविधान वही रहेंगे, जो वर्तमान में लागू हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार कोरोना के मामले लगातार कम तो हो रहे हैं लेकिन हमें सावधानी बरतनी होगी। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रहे हैं ऐसे में तमाम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
