उत्तरकाशी
त्योहार: इको फ्रेंडली राखियों से सजेगी भाई की कलाई, जानिए क्या विशेषता है इस राखी की…
उत्तरकाशी: रक्षाबंधन के लिए बाज़ारों में अलग अलग तरह की राखियां सजी हुई है। बाज़ारों में रौनक देखने को मिल रही है।वहीं उत्तरकाशी में इको फ्रेंडली राखियां तैयार की गई हैं। जो कागज या प्लास्टिक से नहीं, बल्कि गोबर से बनाई गई हैं। भाइयों की कलाई पर इस बार विदेशी नहीं बल्कि जिले में बनाई गई यह राखियां बांधी जाएंगी। राखियों की डिमांड सी जिले या उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि मुंबई दिल्ली से भी आ रही है। ये राखियां देखने में बेहद खूबसूरत है। जिसे खासा पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि उत्तरकाशी के अजय प्रकाश बडोला ने गोबर से बनी राखियां बनाई है। उन्होंने यह राखियां प्रयोग के तौर पर तैयार की थीं। इन राखियों में हमारी भारतीय संस्कृति का स्वरुप है। जो कि चाइनीज राखियों से कहीं ज्यादा बेहतर और सुंदर हैं। इन राखियों की मांग इतनी बढ़ गई है कि वह दिन-रात काम कर रहे है। गाय के बनी गोबर की ये राखी शुद्ध और सुंदर है। इन राखियों के साथ चावल भी रखे गए हैं। राखियों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि दिल्ली मुंबई से राखियों की मांग आ रही है। गाय के गोबर से बनी राखियों का विशेष महत्व है। जो भी यह राखी बांधेगा, उसके हाथ से ये राखी टच होगी उसको शान्ति मिलेगी। क्योंकि राखी बनाने में गोबर, तुलसी, गंगाजल, मौली धागा और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे राखी आकर्षक नजर आए।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। हर साल सावन मास में पूर्णिमा तिथि पर भाई- बहन का यह पवित्र त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देता है और जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन भी देता है। बहने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए गोबर की राखियों को पसंद कर रही है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सोशल मीडिया की अफवाहों पर IAS बंशीधर तिवारी का प्रहार-कहा, सच्चाई को कोई लॉबी दबा नहीं सकती…
डीएम सविन बने ‘किसान सविन’, मिट्टी में सनी सुबह ने छोड़ी मिसाल…
नेतृत्व: सीएम धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता के प्रयास लाए रंग…
स्मार्ट विजन: धामी के विज़न से देहरादून बना स्मार्ट और सशक्त शहर…
उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई: CM
