टिहरी गढ़वाल
Big breaking: टिहरी में गहरी खाई में गिरा डंपर, मौत…
टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां धोपरधार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि टिहरी में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसा धोपरधार के समीप हुई। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान राम बहादुर (35) पुत्र मुहर बहादुर निवासी क्रेसर प्लांट सांकरी घुत्तू के रूप में हुई है । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
