टिहरी गढ़वाल
अभी-अभी: टिहरी में कार दुघटनाग्रस्त, महिलाओं सहित पांच लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…
टिहरी: पहाड़ों पर हादसों का सिलसिला जारी है। टिहरी के घनसाली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां घुत्तू गंगी मोटर मार्ग पर एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर ऊपर मोड़ से नीचे रोड पर गिर गई। हादसे में चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक ऑल्टो कार गंगी से घनसाली जा रही थी। इस दौरान घुत्तू-गंगी मोटर मार्ग पर कार मोड़ से नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। डेढ़ घंटे बाद कार को अपने गंतव्य घनसाली पहुंचना था। उससे पहले ही ये हादसा हो गया। कार में पांच लोग सवार थे। जो घायल हो गए हैं। पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घुत्तू ले जाया गया है। वहीं घायलों के पहचान चालक भगवान सिंह, (48) निवासी ग्राम लोम घुत्तू, मंजरी देवी पत्नी पूरन सिंह (48), सुबधा देवी पत्नी भगवान सिंह (40) बैशाखी देवी पत्नी भगवान सिंह (43) आषाढ़ी देवी पत्नी कलम सिंह (60) के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel