दिल्ली
यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम ने किया टॉप…
दिल्ली: यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम शनिवार रात घोषित कर दिया गया। इसमें कुल 761 कैंडिडेट्स चुने गए हैं। बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। यूपीएससी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, चुने गए कुल उम्मीदवारों में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं।
वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है। भोपाल की जागृति अवस्थी दूसरे और आगरा की अंकिता जैन तीसरे नंबर पर हैं। चयनित हुए 761 में 263 कैंडिडेट्स जनरल श्रेणी से, 86 कैंडिडेट्स EWS श्रेणी से हैं। 229 कैंडिडेट्स ओबीसी वर्ग से जबकि 122 कैंडिडेट्स एससी श्रेणी के हैं। एसटी श्रेणी के 61 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। ये हैं सिविल सर्विस 2020 के टॉप 10 कैंडिडेट। 1- शुभम कुमार, 2- जगरति अवस्थी, 3- अंकिता जैन, 4- यश जालूका, 5- ममता यादव, 6- मीरा के, 7- प्रवीण कुमार, 8- जीवानी कार्तिक नागजीभाई, 9- अपला मिश्रा, 10- सत्यम गांधी हैं ।
बता दें कि सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

