अल्मोड़ा
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां बीच बाजार में लगी भीषण आग, 10 दुकाने जलकर हुई खाक, मचा हड़कंप…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में इस वक़्त की बड़ी खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां रानीखेत के राजकीय चिकित्सालय के नीचे मीना बाजार में आज (शनिवार) को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। और आग से 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब बड़े नुकसान का आकलन है। दुकानदारों का रो रोकर बुरा हाल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानीखेत के मीना बाजार स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान ऑटोमोबाइल, गारमेंट्स, फॉर्चून, साइकिल स्टोर समेत कई दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान 3 से 4 सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। इससे जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वहीं इस दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने स्थानीयों के साथ मिलकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है। माना जा रहा है इस हादसे में करोड़ो का नुकसान ही गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

