अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिला महिला चिकित्सालय में फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
अल्मोड़ा: आज जिला महिला चिकित्सालय में फार्मेसी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक श्री हरीश चंद्र गड़कोटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल एवं फ्रूटी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन में मुख्य फार्मेसी अधिकारी वर्मा जी, फार्मासिस्ट दीप कांत पाण्डे, श्रीमती गुंजन वर्मा, देवकी नंदन जोशी, श्रीमती श्वेता शैली, श्रीमती पवन जोशी, जे.पी. मनराल, श्याम लाल और देवड़ी जी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फार्मासिस्टों ने कहा कि फार्मेसी दिवस केवल दवाओं की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीजों को सही दिशा-निर्देश देने, दवाओं के सही उपयोग व खुराक बताने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि मरीजों को दवा के साथ-साथ संवेदनशील व्यवहार और सहयोग की भी आवश्यकता होती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे निष्ठा, सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करेंगे तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सदैव अग्रसर रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर्षिल घाटी का झाला गाँव – स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार का नया मॉडल”
धामी ने क्रिएटर्स को दिया संदेश – “सकारात्मक कंटेंट से बदलेगा प्रदेश का भविष्य”
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री





















Subscribe Our channel



