अल्मोड़ा
अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस का परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान, 21 का कटा चालान…
अल्मोड़ा: पुलिस एसएसएस अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर जनपद में चप्पे-चप्पे पर चल रहा है रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान में 21 वाहनों के चालान काटे गए। बता दें कि अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस का परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चल रहा है।
पुलिस द्वारा केएमओयू/रोडवेज बसों, टैक्सियों व प्राईवेट वाहनों को चेक किया गया। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन करने व बसों/टैक्सियों में निर्धारित सवारी से अधिक सवारी न बैठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने, शीशों में काली फिल्म लगाने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। बता दें कि अल्मोड़ा में पिछले दिनों हुए भयानक बस हादसे में कई लोगों की जिंदगियां छीन ली थी, जिसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग संघन चैकिंग अभियान से वाहनों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…





















Subscribe Our channel
