पिथौरागढ़
Big Breaking: भूकंप से फ़िर डोली देवभूमि, यहां था केंद्र…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लगातार भूकम्प के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज (मंगलवार) को एक बार फिर भूकंप के झटके से धरती डोली है। प्रदेश में 10 दिन के भीतर पांचवी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज आए झटके पिथौरागढ़ में महसूस किये गये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये झटके पिथौरागढ़ के नेपाल से सटे बार्डर पर महसूस किये गये हैं। 3 बजकर 40 मिनट भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का 3.1 मापी गई है। वहीं, भूकंप आने के बाद लोगों में डर का माहौल है।
बता दें कि सात दिन में पिथौरागढ़ में ये तीसरी बार भूकंप आया है। भूकंप एप के माध्यम से पता चला है कि इस बार भूकंप 10 किलोमीटर नीचे से आया है। भूकंप के झटके 35 किलोमीटर की एरिया में महसूस किये गये हैं। इससे पहले शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। बीते सोमवार को भी पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप आया था। तब रिक्टर स्केल पर तब भूकंप की तीव्रता 4 आंकी गई थी।
वहीं वैज्ञानिकों की माने उत्तराखंड में आ रहे भूकंप के ये हल्के झटके बड़े खतरे का संकेत हैं। उत्तराखंड में भूकंप को लेकर किए गए शोध से इस बात का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हिमालय में 200 साल की ऊर्जा एकत्रित हो चुकी है जो कभी भी भूकंप के रूप में बाहर आ सकती है। ऐसे में आशंका है कि उत्तराखंड में इस सदी का सबसे भयानक भूकंप आ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

