देहरादून
Big Breaking: देहरादून में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी…
देहरादून: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। राजधानी देहरादून से सटे विकासनगर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां एक युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना देर रात मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि युवक जो विकासनगर अपने ससुराल आया हुआ था। जिसे देर रात करीब 11:30 बजे हुए लेमन अस्पताल स्थित पेट्रोल पंप बदमाशों ने रोककर लूटने का प्रयास किया। इस छीना छपटी में बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान यूनुस निवासी टीमली सहसपुर के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
