उत्तराखंड
गर्व के पल: टिहरी के सपूत ने जीता रियालटी शो KKHD का ग्रेंड फिनाले, प्रदेश में खुशी की लहर…

टिहरी: टिहरी गढ़वाल के सपूत रणदीप रमोला ने अपने हुनर जज्बे और हौसले से प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। रणदीप ने डीडी पंजाबी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो “किसमें कितना है दम मे” ट्रॉफी जीतकर नया कीर्तिमान बना दिया है। उन्हें ये ट्रॉफी रैप गायन में फिनाले में शानदार प्रदर्शन करने पर मिली है। इतना ही नही जहां उन्होंने गायन में बाजी मारी तो वहीं इस कार्यक्रम की डांस प्रतियोगिता के फिनाले में भी उनका चयन हुआ था। जिसमें वह उपविजेता रहे। उनकी कामयाबी से उनके परिवार में खुशी की लहर है तो वहीं प्रदेश को उन पर गर्व है।
आपको बता दें कि प्रतापनगर क्षेत्र के रमोला गांव निवासी रणदीप रमोला को गायिकी और डांस का बचपन से ही शौक है। उनके पिता किसान है और उन्होंने इस वर्ष इंटर की परीक्षा जीआईसी थापला प्रतापनगर से उत्तीर्ण की है।रणदीप ने ‘किसमे कितना दम है’ शो का ग्रैंड फिनाले जीत कर खिताब अपने नाम किया। बता दें कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जुलाई माह में ‘किसमें कितना है दम’ शो के रियलिटी डांस शो के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। 2 अक्टूबर को पंजाब के धुरी शहर में आयोजित फिनाले में देशभर के प्रतिभाग वहां पहुंचे थे उनका चयन फाइनल शो के लिए डांस और रैप गायन के लिए हुआ। गायन में वह विजेता और डांस में उप विजेता बने। उन्हें अवॉर्ड, प्रमाण पत्र और इनाम की धनराशि 3100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। वह भविष्य में संगीत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


