देहरादून
Breaking: दून SSP की कार्रवाई, सुबह कर डाले कई SI के तबादले…
देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस विभाग में ताबातोड़ तबदलो का दौर जारी है। रविवार सुबह सुबह एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एक बार फिर 4 चौकी इंचार्ज सहित कई उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। उप निरीक्षक रजनीश सैनी को चौकी प्रभारी कुल्हाल बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक विकेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी लाल तप्पड़ बनाया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक जगमोहन सिंह को चौकी प्रभारी विधोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक प्रवेश रावत को चौकी प्रभारी सभावाला और संजय रावत को कोतवाली डालनवाला का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा पंकज कुमार को कोतवाली डालनवाला और कविंद्र राणा को थाना सेलाकुई तबादला किया गया है।तबादला लिस्ट जारी करते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालने का आदेश जारी किया है। बता दें कि जब से जन्मेजय खंडूरी ने देहरादून एसएसपी का पदभार संभाला है, तभी से लगातार निरीक्षक और उप निरीक्षक की ट्रांसफर प्रक्रिया चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

