नैनीताल
आरोप: सरकारी स्कूल के शिक्षकों पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, शिक्षकों ने कही ये बात…
नैनिताल: उत्तराखंड से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। आरोप है कि भीमताल के एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने आठवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा है। बच्चे के शरीर पर पिटाईके निशान दिख रहे हैं। जिसपर लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र के पिता ने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई होने तक बच्चे को स्कूल नहीं भेजने का बात की। वहीं शिक्षकों ने छात्र के पिता की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नैनीताल के ओखलकांडा विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंनपोखरा में कक्षा 8 में अध्यनरत एक छात्र के साथ शिक्षकों ने बेदर्दी से पिटाई कर दी। छात्र के पिता ने जिला मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में जांच करने को कहा है। मामला चार दिन पहले का बताया जा रहा है। पीड़ित छात्र के पैर में चोट दिखने के बाद छात्र के पिता ने शिकायत पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के पिता ने शिकायत करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान और शिक्षक अशोक सक्सेना ने मामूली बात पर उसके बेटे को बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि बेटे को 40 डंडे मारे गए। बेटे की जांघ और शरीर पर डंडों के निशान हैं। पिता का कहना है कि जब तक आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे अपने बेटे को स्कूल नहीं भेजेंगे।
वहीं दूसरी ओर प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल की छात्राओं ने छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ कर परेशान करने का लिखित पत्र दिया था। इस शिकायत पर छात्र को बुलाया गया और अनुशासनहीनता पर उसे डांट फटकार लगाई गई। दो-तीन डंडे डराने के लिए मारे तांकि वह इस तरह की शैतानी दोबारा ना करें। इसके बाद छात्र अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचा तो पिता को भी पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य का आरोप है कि इस दौरान छात्र के पिता ने शिक्षकों के साथ अभद्रता की। छात्र के साथ मारपीट की बात गलत है। उन्होंने कहा कि वो निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel