उत्तराखंड
सियासी घमासान: क्या काऊ को धामी कैबिनेट में मिलने जा रही है ये जिम्मेदारी, जानिए क्या हो रही चर्चा…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से राज्य में बडा सियासी घमासान मचा हुआ है। दलबदल की राजनीति के बीच अब बड़ी खबर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम उमेश शर्मा काऊ को अपनी कैबिनेट में शामिल करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि काऊ को यशपाल आर्य के विभाग सौपे जाएंगे। जिससे काऊ का कद और बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है कि नाराज़ विधायक को सांसद अनिल बलूनी ने मना लिया था वरना वह भी कांग्रेस में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि काऊ ने दिल्ली जाने का कुछ और ही कारण बताया है।
गौरतलब है कि मीडिया में यशपाल आर्य के साथ उमेश शर्मा काऊ के भी कांग्रेस में जाने की खबरे चल रही थी। यहां तक कि इस मामले में हरीश रावत का बयान भी सामने आया था उन्होंने कहा था कि उनके ही इनकार के बाद कांग्रेस कार्यालय से उमेश शर्मा काऊ की रुखसती हुई थी। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बड़े संकेत इशारों इशारों में दिए है। उनकी बात के मायनो को समझे तो काऊ भी कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचे थे। काऊ ने दो टूक कहा है कि उनका आलाकमान जानता है कि वो कहा और किस मकसद से गये थे। कांग्रेस आलाकमान के पास जाने की वजह घर वापसी न होकर बिल्कुल अंतिम मौके पर यशपाल आर्य व बेटे से बात कर भाजपा आलाकमान से बात कराना था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel