टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, टिहरी के विक्रम भी कर गए जान कुर्बान…
देहरादून: उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर से दुःखद खबर आ रही है। पुंछ जिले के मेंढर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन भारी गोलीबारी में उत्तराखंड के दो जवान राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी की उम्र 26 साल थी। विक्रम टिहरी जिले के रहने वाले थे। रायफलमैन योगंबर सिंह की उम्र 27 साल है। योगंबर सिंह चमोली जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। इसी ऑपरेशन के दौरान ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। जवानों की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। शहीद के परिजनो में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
