टिहरी गढ़वाल
दुःखद: आतंकियों से लोहा लेते टिहरी के विक्रम सिंह नेगी शहीद, परिजनों में मचा कोहराम..
टिहरी: टिहरी का सपूत आतंकियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि पर अपनी जान न्यौछावर कर गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में टिहरी गढ़वाल जनपद के रहने वाले सेना का जवान शहीद हो गए। जवान नरेंद्रनगर ब्लाक के विमाण गांव निवासी सैनिक विक्रम सिंह नेगी है। विक्रम पांच साल पहले ही सेना में शामिल हुआ थे। उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। विक्रम के शहीद होने की खबर सुनने के बाद उनके परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
बता दे आज सुबह 11 बजे सेना हेड क्वार्टर से शहीद विक्रम नेगी के स्वजन को फोन आया। जिसमें उसके शहीद होने की जानकारी दी गई थी। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विक्रम पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। शहीद के माता पिता और उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद की खबर आने से 95 वर्षीय दादी भी सदमे में है। इस संबंध में नरेंद्रनगर एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया सैनिक के शहीद होने की सूचना मिली है, लेकिन अभी सेना की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। इसी ऑपरेशन के दौरान ये विक्रम और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। जवानों की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। शहीद के परिजनो में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
