टिहरी गढ़वाल
सौगात: सीएम धामी ने किया टिहरी में 95 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास, मिलेगा ये लाभ…
टिहरी: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 37 करोड़ की लागत से बनने जा रहे जाखणी मढ़ी चौरास पेयजल पंपिंग योजना का शिलान्यास किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित भी किया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक विनोद कंडारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया। साथ ही इलाकें में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया साथ ही क्षेत्र के इस इलाके की लोंगों की जरूरत को समझते हुये 5 एम्बुलेंस देने का वादा किया। स्थानीय विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने लोस्तु बडियारगढ़ स्थित घंटाकर्ण देवता के मंदिर को 7वां धाम के रूप में विकसित करने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सीएम ने गढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का शिलान्यास किया। साथ ही सीएम धामी ने इस अवसर पर घण्टाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम घोषित करने, किलकिलेश्वर मन्दिर चौरास का सौन्दर्यीकरण करने, हिण्डोलाखाल ब्लॉक भवन के निर्माण, चौरास पुल से जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-कीर्तिनगर तक आस्थापथ का निर्माण, जखलेश्वर महादेव जखण्ड का सौन्दर्यीकरण करने, कीर्तिनगर तहसील तहसील कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवास बनाये जाने की घोषणा की गई।
सीएम ने साथ ही राजकीय इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर विशेष मरम्मत व चहार दीवारी के निर्माण, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर का जीर्णोद्धार, सैन्द्री-सुपाणा मोटर मार्ग का निर्माण, नैथाणा-बिन्दीगेरा-गुठांई- नैनीसैंण मोटर मार्ग का निर्माण, थापली मढी कॉलोनी में पीसी सड़क का नवीनीकरण, न्यूनीसैंण में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस जीर्णोद्धार, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालयों व सड़कों का नाम रखे जाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक घोषणा को धरातल पर उतार रही है। राज्य सरकार की तरफ से की जा रही है, जो भी घोषणाएं की जा रही है उनका जीओ जारी कर सभी योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। कोई भी घोषणा राजनीतिक नहीं है। सभी योजनाओं के जरिए प्रदेश का विकास निहित है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तरफ राज्य के युवाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द प्रदेश में रिक्त भर्तियां निकाली जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




