देहरादून
Big Breaking: देहरादून नगर निगम में भिड़े पार्षद और कर्मचारी, दफ्तर में कर्मचारियों ने लगाया ताला…
देहरादून। राजधानी देहरादून नगर निगम से बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को नगर निगम में लाइटें लगाने में कोताही को लेकर कर्मचारियों और दो पार्षदों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। जिसके चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि कर्मचारियों ने दफ्तर में ताले लगाकर कामकाज ठप कर दिया। अब भी वहां हंगामे की स्थित बनी हुई है। वहीं निगम में आई जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्षद रवि गुसाईं और विनोद कुमार का कर्मचारियों के साथ एलईडी लाइटों को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि पार्षदों ने कर्मचारियों पर लाइटें दुरुस्त न रखने का आरोप लगाते हुए अभद्रता कर दी, जिसके बाद वे मौके स चले गए। इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने दफ्तर में ताला जड़ दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पार्षद उन्हें धमकी देंगे तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों की लापरवाही पर जवाब कर्मचारी क्यों देंगे। वहीं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, हाउस टैक्स जमा करने समेत अन्य कामकाज से निगम पहुंचे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel