दुनिया
न्यूजीलैंड पर अफगानिस्तान की जीत टीम इंडिया के लिए तय करेगी सेमीफाइनल की राह…
दुबई में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से टीम इंडिया को मिली हार का खामियाजा भारतीय खेल प्रशंसकों को आज भी भुगतना पड़ रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है लेकिन भारत की उम्मीद अफगानिस्तान की टीम पर निर्भर हो गई है। आज एक बार फिर संडे है शाम को टी-20 वर्ल्ड कप अफगानिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होने जा रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान की जीत पर ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसलिए आज देशवासी सुबह से ही अफगानिस्तान टीम की जीत की कामना कर रहे हैं। भारतीय खेल प्रेमी सोशल मीडिया पर हौसला बढ़ाने में लगे हुए हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को पहले मैच में अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर अफगानिस्तान यह मैच जीतता है तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे।
वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो भारत का रास्ता बंद हो जाएगा। भारतीय समर्थक भी इस मैच में अफगानिस्तान के साथ हैं। सोशल मीडिया पर यह समर्थन अभी से ही देखा जा रहा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों टीमें अब भी सेमीफाइनल की होड़ में बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड के लिए समीकरण सीधा है। उसे मैच जीतना है और सेमीफाइनल में एंट्री करनी है। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल की आस कायम रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
अफगानिस्तान की जीत से भारत को भी काफी फायदा होगा। भारत का आखिरी मैच सोमवार को नामीबिया से है। अगर अफगान टीम आज जीतती है तो भारत की टीम को नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले यह पता होगा कि उसे किस अंतर से जीत हासिल करनी है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक दूसरे से कभी नहीं भिड़े हैं। 2015 और 2019 के वन-डे वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं और दोनों में कीवी टीम ने ही जीत हासिल की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

