टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में भालू का आतंक, ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, हालात गंभीर…
टिहरी: जंगली जानवरों का आतंक पहाड़ से मैदान तक देखने को मिल रहा है। गुलदार और हाथी के बाद अब भालू भी इंसानों का शिकार कर रहे है। आज प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत भैंगा गांव के निवासी मोहन सिंह (55 वर्षीय) पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए लम्बगांव अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भैंगा गांव के मोहन सिंह (55 वर्षीय) आज सुबह शौच के लिए जा रहे थे तभी भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मोहन सिंह के शरीर पर डॉक्टरों ने कुल 44 टांके लगाए हैं। जिसमें से 38 टांके उनके सिर में आए हैं। घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी गई। लेकिन वन विभाग की ओर से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं। अगर जल्द ही उन्हें जंगली जानवरों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



