देहरादून
Big Breaking: देहरादून में दो नकली सीमेंट फैक्टरी का फंडाफोड़, ऐसे हो रही नामी कंपनियों के नाम पर बिक्री…
देहरादून: अगर आप घर बना रहे हैं तो सीमेंट लेने से पहले सावधानी ज़रूर बरते। नकली सीमेंट का काम धड़ल्ले से फैल रहा है। नामी कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट बेची जा रही है। देहरादून पुलिस ने आज ( शुक्रवार) थाना पटेलनगर क्षेत्र में शकुंतला एनक्लेव और हरभजवाला में अवैध रूप से संचालित दो सीमेंट की फैक्ट्रियों का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी नसीर अभी फरार चल रहा है। वहीं मौके से अल्ट्राटेक, ACC और माइसेम सीमेंट के 1 हजार 43 कट्टे बरामद किए हैं।
बता दें कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फैक्ट्री में नकली और असली सीमेंट मिलाकर अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली बोरी में भरते थे। पुलिस ने मौके से अल्ट्राटेक, ACC और माइसेम सीमेंट के 1 हजार 43 कट्टे बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके से नदीम और मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी नसीर अभी फरार चल रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अल्फा ट्रेर्डस शाहीन बाग, अबुलफजल एनक्लेव जामियानगर, नई दिल्ली से डैमेज सीमेंट आर्डर कर काशीपुर के गोदाम में मंगाते थे। वहां से डैमेज सीमेंट को देहरादून अपने फैक्ट्री में लाते थे, जहां उसमे सीमेंट में मिलावट कर नये खाली अल्ट्राटेक, ACC के कट्टों मे भरकर बेचा करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों का संपर्क देहरादून के कई ठेकेदारों से है, जिनका पता लगाया जा रहा है। साथ ही दोनों आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

