उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा निदेशक की जानिए किसे मिली जिम्मेदारी, देखिए आदेश…
देहरादून: डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा का निदेशक बनाया गया है। लंबे समय से आयुर्वेद विभाग में निदेशक की तैनाती को लेकर मांग की जा रही थी। शासन ने अब विभाग की जिम्मेदारी डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को सौप दी है। सचिव चंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार डॉ अरुण को अस्थाई तौर पर नियुक्ति दी गई है। आदेश में लिखा है कि अस्थायी व्यवस्था के तहत कार्यवाहक निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें, उत्तराखण्ड के रूप में तैनात किया जाता है। डॉ अरूण कुमार को इस कार्य के लिए पृथक से कोई वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे। बता दें कि डॉ अरुण वर्तमान मेंउत्तराखंड आयुर्वेद के कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। देखिए आदेश

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
