उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान, भराड़ीसैंण में 7 और 8 दिसंबर को होगा आहुत…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। सरकार ने शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र भराड़ीसैंण में 7 और 8 दिसंबर को आहुत होगा, जिसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि भराड़ीसैंण में दिसंबर माह में दो दिवसीय सत्र आहूत किया जा रहा है। इसको लेकर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार जनता को नाराज करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। गैरसैंण राजधानी मुद्दे को लेकर यहां विधानसभा सत्र का आयोजन कर रही है। हालांकि हरीश रावत इस पर सवाल उठा चुके है। उनका कहना है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में शीतकालीन सत्र सहीं फैसला नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel