उत्तराखंड
मददः टिहरी का बेटा आशीष राणा थाईलैंड में बीमार, गरीब परिवार ने लगाई मदद की गुहार…
टिहरी: परिवार को पालने की आस में जब इकलौता बेटा घर से बाहर निकलता है तो मां- बाप का दिल बच्चें में ही लगा रहता है। और जब सात समुंद्र पार गए बेटे के बीमार होने की खबर गरीब मां- बाप को मिले तो सोच सकते है परिवार का क्या हाल होगा। ये सोचा जा सकता है। जी हां ऐसा ही हाल है टिहरी जनपद के कीर्ति नगर ब्लॉक के मलेथा गांव के आशीष राणा के परिवार का। आशीष परिवार का पेट पालने के लिए थाईलैंड के बैंकॉक में काम करता है। यहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है। 25 वर्षीय आशीष कोमा में है। ऐसे में आशीष के परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार ने उत्तराखंड सरकार और आम जन से मदद की गुहार लगाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थाईलैंड में रहने वाले आशीष राणा के साथी ने करन रावत ने बताया कि आशीष राणा तीन दिन से कोमा में है। उनका वीजा भी एक्सपायर हो गया है और ना ही उनके पास पैसे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक आशीष राणा तबेदिक (टीपी) की बीमारी से जूझ रहा है। आशीष राणा का ठेकेदार भी कोई मदद नहीं कर रहा है। उनकी बीमारी पर खर्चा बहुत अधिक आ रहा है। ऐसे में आशीष के परिजन परेशान हैं। आशीष के पिता मजदूर है अब वह अपने बेटे को कैसे वापस लाए कैसे इलाज कराए उन्हें समझ नहीं आ रहा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड निवासियों से आर्थिक मदद की अपील है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
