देहरादून
Big Breaking: IAS दीपक रावत का ट्रांसफर, कुमांऊ में इस पद पर मिली नियुक्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब हमेशा सुर्खियों में रहने वाले आईएएस दीपक रावत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन ने आईएएस दीपक रावत को कुमाऊं का नया कमिश्नर बनाया है। जिसके आदेश अलग से जारी किए गए है। गुरुवार यानी कल उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। बता दें कि दीपक रावत नैनीताल में बतौर जिलाधाकारी भी सेवाएं दे चुके हैं। जिलाधिकारी रहने के दौरान दीपक रावत कुमाऊं के कार्यवाहक कमिश्नर की भी जिम्मेदारी उठा चुके हैं। वह अपनी कार्यशैली के कारण बेहतर प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।
गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी दीपक रावत मूलरूप से मसूरी के निवासी हैं।मसूरी में प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से उन्होंने इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद जेएनयू से एमफिल किया। बताया जाता है कि उच्च शिक्षा के दौरान दीपक रावत की मुलाकात बिहार के होनहार छात्रों से हुई। ये छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उनसे प्रभावित होकर इन्होंने भी तैयारी शुरू कर दी। 2007 में दीपक रावत ने सिविल सेवा परीक्षा पास की और वह उत्तराखंड कैडर के अफसर बन गए।
आपको बता दें कि दीपक रावत वर्तमान में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी के पद पर सेवाएं दे रहे है। वह अपनी खास कार्यशैली के लिए काफी चर्चाओं में रहते हैं। उनके प्रशंसकों ने दीपक रावत फैंस क्लब के नाम से फेसबुक पर पेज बनाया हुआ है। यूट्यूब पर भी उनकी अच्छी-खासी फालाइंग है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel