उत्तराखंड
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भारत में भी की एंट्री, कर्नाटक में दो केस मिले…
दिल्लीः अभी तक विदेशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मिलने की खबरें आ रही थीं लेकिन आज ओमिक्रोन ने भारत में भी अपनी दस्तक दे दी है। इसी के साथ देश में डर का माहौल और बढ़ गया है। कर्नाटक में दो केस इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। इनमें एक की उम्र 46 और दूसरे की 66 साल है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने की आशंका है। यह 5 गुना तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है। अब तक ओमिक्रॉन के 29 देशों में 373 केस मिल चुके हैं। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें एयरपोर्ट्स पर कोरोना टेस्टिंग और सर्विलांस के उपायों की समीक्षा की जाएगी। कल ही भारत ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों को कड़ा किया है, खास तौर से उन देशों से जहां ओमिक्रॉन केस मिले हैं। अभी तक 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel