देहरादून
पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों का देहरादून में प्रदर्शन…
देहरादून: शनिवार को धामी सरकार में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर बाजपुर में हुए हमले के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बता दें कि यशपाल और उनके पुत्र ने अभी कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है। हमले के विरोध में कांग्रेसी नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के लिए निकले, लेकिन उन्हें पुलिस से हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड के बाजपुर में बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हमला कर दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
