देहरादून
Big Breaking: दिल्ली सीएम केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा रद्द, जानिए वजह…
देहरादूनः उत्तराखंड में चुनावी लहर है। विधानसभा चुनाव के लिए रैलियों का दौर जारी है। ऐसे में सीएम केजरीवाल भी काशीपुर में विशाल रैली करने वाले थे। लेकिन केजरीवाल का 11 दिसंबर का काशीपुर दौरा रद्द हो चुका है। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का 11 दिसंबर का काशीपुर दौरा 14 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। केजरीवाल ने ये फैसला सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 भारतीय सैन्य अधिकारी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक मौत के चलते लिया है। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को केजरीवाल का 5वां उत्तराखंड दौरा होना था। वह यहां विशाल जनसभा को संबोधित कर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करने वाले थे।लेकिन अब ये दौरा रद्द हो चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel