उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री मोदी आज फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर, बलरामपुर में करेंगे परियोजना का उद्घाटन…

लखनऊः विधानसभा चुनाव से पहले आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने में उनकी यह पांचवां दौरा है। पीएम मोदी आज यूपी के जिले बलरामपुर में 9800 करोड़ रुपये की सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे। सरकार ने चार सालों में इसके लिए 4600 करोड़ का प्रावधान किया है। इसमें घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोड़ा जाएगा। ताकि क्षेत्र के लिए जल संसाधन का इस्तेमाल हो सके। इस परियोजना से 14 लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों को पानी मिलेगा। सरकार का कहना है कि यूपी के 6200 से अधिक गांवों के लगभग 29 लाख किसानों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। इस परियोजना से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज लाभान्वित होंगे। पीएम मोदी के दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…




















Subscribe Our channel


