उत्तराखंड
Big Breaking: सीएम धामी ने Rishabh Pant को बनाया उत्तराखंड का नया ब्रांड एम्बेसडर, किया ये बड़ा ऐलान…
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार बेटे और भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘राज्य ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत मुख्यतः बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं और इन्हें भारत का ‘गिलक्रीस्ट’ कहा जाता है। क्योंकि ये अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिऐ जाने जाते है। ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्तूबर 1997 को रुड़की में हुआ था। इनका पैतृक गांव पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट तहसील के पाली नामक गांव में है। अपनी मेहनत से वह दुनिया में देश प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। पंत की कामयाबी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉल पर बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। सीएम ने यह भी पूछा कि वह उत्तराखंड कब आएंगे। पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो क्लिप शेयर करते हुए उत्तराखंड के सीएम ने लिखा, ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के बेटे ऋषभ पंत को सरकार ने राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। हमारे इस फैसले का उद्देश्य राज्य के युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel