देश
सुनहरा मौका: भारतीय सेना में 10वीं और 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, 63 हज़ार तक है सैलरी, जानें डिटेल्स…
देहरादूनः भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सेना ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजिमेंटल सेंटर झारखंड के तहत विभिन्न ग्रुप C पदों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें कि डिफेंस सिविलियन कर्मचारी पंजाब रेजिमेंटल सेंटर ग्रुप C और ओपन कैंडिडेट्स सिख रेजिमेंटल सेंटर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती कुक, धोबी, एलडीसी आदि पदों के लिए है। इन पदों पर चयन होने पर 19,900 से 63,200 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं । इतना ही नहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट मिलेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन केवल ऑफलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग रखे गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

