दिल्ली
येलो अलर्ट जारी: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लगाई और बंदिशें, जानिए क्या-क्या प्रतिबंध लगाए गए…
राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे बंदिशें से भी कड़ी होती जा रही है। मंगलवार को केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में और प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यहां ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान को लागू कर दिया गया है। यानी दिल्ली में अब येलो अलर्ट जारी हो गया है।
जिसके अंदर कई पाबंदियां लागू होंगी। बता दें कि देशभर में ओमिक्रॉन के कुल 653 मामले सामने आए हैं। इसमें से 165 सिर्फ दिल्ली में हैं। दिल्ली में पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू होगा । वीकेंड कर्फ्यू नहीं लागू होगा।
राजधानी दिल्ली में ऑड-इवन नियम के तहत होंगे प्रतिबंध
– ऑड-इवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक गैर जरूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें और मॉल खुलेंगी।
– स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद हो जाएंगे ।
– जारी रहेगा निर्माण कार्य, खुली रहेंगी इंडस्ट्री।
– रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ।
– बार भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ।
– सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे – बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे ।
– होटल खुले रहेंगे, होटल के अंदर मौजूद बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल बंद रहेंगे ।
– सलून और ब्यूटी पॉर्लर खुले रहेंगे,स्पा, जिम, योग इंस्टीट्यूट और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे, आउटडोर योग की रहेगी अनुमति ।
– दिल्ली मेट्रो बैठने की 50% क्षमता के साथ चलेगी, खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं रहेगी ।
– एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वालीं बसें बैठने की 50% क्षमता के साथ चलेंगी ।
– ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी और साइकिल रिक्शा में सिर्फ 2 यात्री को सफर करने की अनुमति ।
– स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे, हालांकि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स आयोजित किए जा सकेंगे, पब्लिक पार्क खुले रहेंगे ।
– शादी समारोह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिलेगी ।
– सोशल, पॉलिटिकल, धार्मिक, फेस्टिवल और मनोरंजन से जुड़ी एक्टिविटी पर रोक ।
– धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

